नंदी फाउंडेशन बना चैंपियन, फाइनल में श्रावस्ती को हराया

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

बहराइच में गुरु कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल के मैदान पर 'अस्मिता महिला फुटबॉल लीग' का समापन हुआ। फाइनल में नंदी फाउंडेशन ने श्रावस्ती को हराकर खिताब जीता। लीग में विभिन्न टीमों ने भाग लिया और खेल के दौरान उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

नंदी फाउंडेशन बना चैंपियन, फाइनल में श्रावस्ती को हराया

बहराइच, संवाददाता । गुरु कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल के खेल मैदान पर बुधवार को 'अस्मिता महिला फुटबॉल लीग' का समापन हुआ। रोमांचक फाइनल मुकाबले में नंदी फाउंडेशन ने श्रावस्ती की टीम को हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। लीग में श्रावस्ती, भिनगा, गोंडा और बहराइच की टीमों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। लीग राउंड के कड़े मुकाबलों के बाद फाइनल की जंग श्रावस्ती और नंदी फाउंडेशन के बीच हुई। दोनों टीमों ने मैदान पर जबरदस्त खेल, शानदार तालमेल और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया। कांटे की टक्कर के बाद नंदी फाउंडेशन ने निर्णायक बढ़त बनाकर मैच जीत लिया और ट्रॉफी अपने नाम की।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विद्यालय की संस्थापक एवं प्रबंधक छवि रायतानी रहीं। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीम की खिलाड़ियों को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और उनका हौसला बढ़ाया। छवि रायतानी ने कहा, आज की बेटियां हर क्षेत्र में अग्रणी हैं। खेल सिर्फ शारीरिक मजबूती ही नहीं देता, बल्कि मानसिक दृढ़ता भी प्रदान करता है। आत्मविश्वास और अनुशासन सीखने का यह सबसे अच्छा माध्यम है। विद्यालय के प्रधानाचार्य जॉय रायतानी, बहराइच फुटबॉल संघ के पदाधिकारी, कोच और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।