Bahraich News: शास्त्रीय नृत्य में राशि व लोक नृत्य में गरिमा ने बिखेरा जलवा
Bahraich News: बहराइच में बाल शिक्षा निकेतन में जिलास्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस उत्सव में 175 छात्रों ने शास्त्रीय गायन, लोक नृत्य और मूर्तिकला जैसी विधाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की कला को पहचानना और बढ़ावा देना था। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र दिए गए।

Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। शहर के बाल शिक्षा निकेतन में आयोजित जिलास्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी प्रतिभाग को बेहतर प्रदर्शन किया है। शास्त्रीय गायन, लोक नृत्य व गीतों की शानदान प्रस्तुति पर अतिथि झूमे तो मूर्ति कला में प्रतिभागियों ने प्रतिभा के रंग से उत्सव में चार चांद लगाया। 175 प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डीआईओएस सर्वदानंद ने कहा कि यह उत्सव न केवल परंपरा बल्कि छात्रों की कला को भी मंच देते हैं। माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को पहचानने और बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिलास्तरीय कला उत्सव "विकसित भारत - वर्ष 2047 के भारत की परिकल्पना" विषय पर आयोजित हुआ।
कला उत्सव में 12 विधाओं में प्रदर्शन हुआ। कार्यक्रम जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर समग्र शिक्षा माध्यमिक की जनपदीय नोडल सुश्री सुरभि शर्मा एवं मुक्तेश्वर पोद्दार के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें 20 विद्यालयों के 175 प्रतिभागियों ने भाग लिया।प्रतियोगिता में शास्त्रीय नृत्य में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अचौलिया की राशि सिंह, पारंपरिक लोकनृत्य में बाल शिक्षा निकेतन की गरिमा, किंजल और अर्पिता, लोकगीत में स्तुति, अविका, अर्पिता एवं आयुषी, शास्त्रीय गायन में प्राची मिश्रा, अनवद्ध वाद्य में चौधरी सियाराम इंटर कॉलेज के दिव्यांशु त्रिवेदी, वाद्य वृंद में तारा महिला इंटर कॉलेज की साइना, मानवी, शगुन और शालिनी, नाटक में पलक, हिमाद्री, निहारिका और निलाक्षी, चित्रकला में शांभवी अवस्थी, मूर्तिकला में गुड़िया वर्मा, स्थानीय खिलौने एवं खेल में अंशिका प्रजापति एवं आद्या वर्मा तथा कहानी वाचन में वंदना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।निर्णायक मंडल में डॉ. अमृता मिश्रा, डॉ. सविता वर्मा, डॉ. चित्रा त्रिपाठी, ए.के. शर्मा, सपना सिंह और डॉ. प्रियंका मिश्रा शामिल रहीं।


