अमरेश व डॉ.ध्रुव चन्द्र पाठक बने समीक्षा अधिकारी

Apr 07, 2026 12:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share

Bahraich News - जरवलरोड के अमरेश कुमार यादव ने यूपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर समीक्षा अधिकारी बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बीटेक करने के बाद उन्होंने इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ी और यूपीएससी की तैयारी शुरू की। पहले प्रयास में ही सफलता मिली। डॉ. ध्रुव चन्द्र पाठक ने भी इसी परीक्षा में सफलता पाई है।

अमरेश व डॉ.ध्रुव चन्द्र पाठक बने समीक्षा अधिकारी

जरवलरोड/विशेश्वरगंज। जरवलरोड के ग्राम सभा अटवा निवासी अमरेश कुमार यादव ने यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर समीक्षा अधिकारी बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वे कानपुर से बीटेक की डिग्री हासिल करने के बाद गुजरात रिलायंस में इंजीनियर पद पर नौकरी करने लगे। कुछ दिन बाद इंजीनियर की नौकरी छोड़कर दिल्ली में रहकर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। पहले प्रयास में समीक्षा अधिकारी बन गए हैं। विशेश्वरगंज निवासी डॉ. ध्रुव चन्द्र पाठक पुत्र स्वर्गीय बाबूराम पाठक ने भी समीक्षा अधिकारी बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, बड़े भाई कृष्ण चन्द्र पाठक एवं सुभाष चन्द्र पाठक सहित गुरुजनों को दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।