ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बहराइचप्रधान संघ के तेजवापुर ब्लॉक अध्यक्ष बने अजय सिंह

प्रधान संघ के तेजवापुर ब्लॉक अध्यक्ष बने अजय सिंह

बहराइच। संवाददाता तेजवापुर ब्लॉक सभागार में सोमवार को ब्लॉक क्षेत्र के नवनिर्वाचित प्रधानों की...

प्रधान संघ के तेजवापुर ब्लॉक अध्यक्ष बने अजय सिंह
हिन्दुस्तान टीम,बहराइचTue, 03 Aug 2021 03:01 AM
ऐप पर पढ़ें

बहराइच। संवाददाता

तेजवापुर ब्लॉक सभागार में सोमवार को ब्लॉक क्षेत्र के नवनिर्वाचित प्रधानों की बैठक हुई। बैठक में अखिल भारतीय प्रधान संघ के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। जिसमें सर्वसम्मित से ग्राम प्रधान मरौचा अजय सिंह को प्रधान संघ का ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान तेजवापुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमाशंकर पांडेय भी मौजूद रहे। प्रधान संघ के पदाधिकारियों ने चुनाव के बाद अध्यक्ष अजय सिंह व प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पांडेय का माल्र्यापण कर अपनी खुशी जाहिर की।

प्रधान संघ के चुनाव के दौरान प्रधानों ने अध्यक्ष पद के लिए मरौचा के प्रधान अजय सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा। जिस पर विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने अपनी मुहर लगाई। इसके साथ ही उमरी दहलौ के ग्राम प्रधान रमेश यादव को सर्वसम्मति से महामंत्री व ग्राम प्रधान उदवापुर अंजली देवी को कोषाध्यक्ष चुना गया। चुनाव में बौकहा के ग्राम प्रधान राम उजागर को उपाध्यक्ष, ग्राम प्रधान नौशहरा शकुंतला देवी संरक्षक, ग्राम प्रधान गनियापुर विद्योतम श्रीवास्तव उपमंत्री बनाया गया। इसके साथ ही न्याय पंचायत स्तर पर नौ कार्यकारिणी सदस्यों का भी गठन किया गया।

नवनिर्वाचित प्रधान संघ के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र का चहुंमुखी विकास किया जाएगा। प्रधानों के हितों का ध्यान रखते हुए विकास कार्यों में आने वाली समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पांडेय, बीडीओ सीबी यादव, जिला पंचायत सदस्य भरत लाल पांडेय, गंगू राम निषाद, संघ के जिला प्रभारी भगवान दीन मिश्र, पंकज सिंह, दिवाकर पांडेय, दुर्गा प्रसाद शुक्ला, लोकनाथ तिवारी, विश्राम शुक्ला, प्रदीप सिंह, दीपक सिंह विशेन, भगवानदीन मिश्र आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें