Bahraich News: कुत्ते ने खेत से आ रहे वृद्ध किसान पर किया हमला

हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

Bahraich News: रिसिया के सेमरा पुर गांव में एक आक्रामक कुत्ते ने वृद्ध किसान राजेन्द्र पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत से कुत्ते को खदेड़कर उसकी जान बचाई। घायल को रिसिया सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के साथ एंटी रैबीज वैक्सीन दी।

Bahraich News: कुत्ते ने खेत से आ रहे वृद्ध किसान पर किया हमला

Bahraich News: रिसिया थाने के सेमरा पुर मे हुई घटना बहराइच, संवाददाता। रिसिया इलाके के शाहनवाजपुर के मजरे सेमरापुर गांव में सोमवार दोपहर में आक्रामक कुत्ते ने खेत से घर आ रहे वृद्ध किसान पर हमला कर उन्हें नोंच कर गंभीर रूप से घायल कर डाला। कुत्ते का हमला होते ही आसपास के ग्रामीण दौड़े। लोगों ने कड़ी मशक्कत कर हमलावर कुत्ते को खदेड़ा। घायल को रिसिया सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई है।रिसिया थाने के शाहनवाजपुर के सेमरापुर गांव निवासी राजेन्द्र (70) पुत्र लाल बिहारी सोमवार दोपहर में लगभग 12:30 बजे खेत से घर आ रहे थे।जैसे

ही वह खेत व घर के मध्य आधी दूरी पर पहुंचे। एक लावारिश कुत्ता दौड़ते हुए आया और वृद्ध पर छलांग भर हमला किया। जिसके चलते वृद्ध लड़खड़ा कर गिर गया। उसे कुत्ते ने नोंचना शुरू किया। उनके शोर पर लोग लाठी डंडे लेकर दौड़ पड़े । कड़ी मशक्कत से कुत्ते को खदेड़ दिया गया, तब वृद्ध किसान की जान बची। परिजन घायल को रिसिया सीएचसी लाए । चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर घायल को एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबहराइचBahraich News: कुत्ते ने खेत से आ रहे वृद्ध किसान पर किया हमला