सड़क दुर्घटना मामले में रिपोर्ट दर्ज
Mar 10, 2026 04:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
Bahraich News - बहराइच के पयागपुर में एक सप्ताह पहले बोलेरो की टक्कर से प्रधुम्न कुमार की बेटी अंतिमा घायल हो गई थी। इस घटना में सड़क किनारे खड़े सीएनजी रिक्शा और एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हुए। प्रधुम्न ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है, जिसमें बोलेरो चालक अजय साहू का नाम है। अंतिमा का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

बहराइच। पयागपुर थाने के मनकापुर के मजरे परागपुरवा निवासी प्रधुम्न कुमार पुत्र संचित राम ने एक सप्ताह पूर्व पयागपुर एचडीएफसी बैंक के पास बोलेरो की टक्कर से उसकी बेटी अंतिमा का सिर फटने, सड़क किनारे खड़े सीएनजी रिक्शा को टक्कर मार क्षतिग्रस्त किए जाने, बाइक सवार सोहरियांवा निवासी दुखीराम की बाइक क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पीड़ित की बेटी का मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर इलाज चल रहा है। इस मामले में बोलेरो चालक पयागपुर निवासी अजय साहू को नामजद किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


