
बहराइच-बाइक की टक्कर से घायल का काटा गया एक पैर
Bahraich News - बहराइच में एक बाइक की टक्कर से घायल व्यक्ति का एक पैर लखनऊ में चिकित्सकों द्वारा काटना पड़ा। अब वह दिव्यांग हो गया है और उसका परिवार इलाज के लिए कर्ज ले रहा है। उसकी पत्नी ने बाइक सवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। परिवार को आर्थिक और मानसिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।
बहराइच, संवाददाता। लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना में घायल के परिवार को कितना दर्द झेलना पड़ता है। ऐसा मामला प्रकाश में आया है। बाइक की टक्कर से घायल अधेड़ का एक पैर लखनऊ में इलाज के दौरान चिकित्सकों को काटना पड़ा। अधेड़ दिव्यांग हो गया। उसका कर्ज लेकर परिवार अभी भी इलाज करा रहा है। परिवार के सामने बड़ा आर्थिक व मानसिक संकट खड़ा हो गया है। पीड़िता पत्नी ने बाइक का नम्बर दर्ज करा कर एफआईआर दर्ज कराई गई है। फखरपुर थाने के अहलाद पुर के मजरे झुड़िया गांव निवासी हवलदार सिंह पुत्र कुंवर सिंह 11 दिसम्बर को पैदल अपने गांव से मरौचा चौराहे जा रहे थे।
इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार ने उन्हे घायलावस्था में मेडिकल कालेज लाए जाने पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर बनी हुई देख प्राथमिक इलाज कर लखनऊ केजीएएमयू रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान आपरेशन कर उनका एक पैर चिकित्सकों को काटना पड़ा है। कर्ज लेकर इलाज कर रही पत्नी संगीता देवी ने बताया कि अभी पति का इलाज चल रहा है। आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। पति दिव्यांग होने से परिवार में हाहाकार मच गया है। पीड़िता ने लखनऊ से आकर थाने में बाइक सवार पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




