गैस की किल्लत के विरोध में आप ने किया विरोध प्रदर्शन

Mar 14, 2026 04:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share

Bahraich News - बहराइच में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एलपीजी की कीमतों में वृद्धि और किल्लत के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने जिला प्रशासन को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने महंगाई और बेरोजगारी पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा और गैस की कीमतों में वृद्धि को वापस लेने की मांग की।

गैस की किल्लत के विरोध में आप ने किया विरोध प्रदर्शन

बहराइच, संवाददाता। एलपीजी की कीमतों में वृद्धि और किल्लत के खिलाफ शनिवार को आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा और कहा कि गलत आर्थिक नीतियों के कारण आम जनता न केवल महंगाई और आर्थिक संकट से जूझ रही है, बल्कि गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत के चलते एक बार फिर लाइनों में लगने को मजबूर हो गई। इसका सबसे बड़ा भार गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष फिरोज हैदर ने कहा कि गैस की किल्लत से होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड से जुड़े लाखों कारोबारियों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

सरकार की नीतियों के कारण देश की जनता फिर लाइनों में लगने को मजबूर है। हाहाकार मचा हुआ है। महंगाई आसमान पर पहुंच गई है। आम जनता की कमर टूट चुकी है। महंगाई और बेरोजगारी के लिए केंद्र सरकार जवाब दे, जनता को राहत देने के लिए तुरंत कदम उठाए जाएं। मांग किया कि घरेलू गैस के दामों में की गई हालिया वृद्धि को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए, पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए पारदर्शी नीति लागू की जाए, गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को रसोई गैस पर विशेष सब्सिडी दी जाए तथा बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण किया जाए। इस अवसर पर महिला दिन जिलाध्यक्ष ज्योति विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष हाजी उर्रहमान, जिला महासचिव शैलेन्द्र त्रिपाठी, जिला प्रवक्ता गजनफर जाफरी, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद सईद खान, अनुज पाठक, बुधराम पटेल, गुलशन अवस्थी, परवेश खान आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।