ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बहराइच81794 मतदाता चुनेंगे नेपालगंज पालिका का मेयर

81794 मतदाता चुनेंगे नेपालगंज पालिका का मेयर

रुपईडीहा, संवाददाता। नेपाल के सभी 75 जिलों में 13 मई को स्थानीय निकायों के...

81794 मतदाता चुनेंगे नेपालगंज पालिका का मेयर
हिन्दुस्तान टीम,बहराइचSat, 07 May 2022 11:40 PM
ऐप पर पढ़ें

रुपईडीहा, संवाददाता। नेपाल के सभी 75 जिलों में 13 मई को स्थानीय निकायों के चुनाव होने हैं। इनमे महानगर पालिका, उप महानगर पालिका, नगर पालिका व गांव पालिकाओं के चुनाव एक ही दिन होना है। 72 घंटे पूर्व इंडो नेपाल सीमा सील हो जाएगी। 11 मई की सुबह से ही भारत-नेपाल के बीच आवागमन बंद हो जाएगा।

पड़ोसी नेपाली जिला बांके के मुख्यालय नेपालगंज उप महानगर पालिका का चुनाव दलीय आधार पर हो रहा है। 18 लोगों ने मेयर व 10 ने उप मेयर पद के लिए नामांकन किया है। इनमें कुछ जीतने के लिए लड़ रहे हैं। कुछ प्रत्याशियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए औपचारिक रूप से उम्मीदवारी दी है। इस तथ्य की पुष्टि माओवादी केंद्र व जनमोर्चा ने भी की है। नेपालगंज उप महानगर पालिका में 23 वार्ड हैं। पिछले चुनाव में डॉ. धवल शमशेर राणा विजयी हुए थे। राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी ने नंद लाल वैश्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। नेपाली कांग्रेस से प्रशांत विष्ट व जनता समाजवादी पार्टी से कमरुद्दीन राई को मेयर व उप मेयर पद का प्रत्याशी बनाया गया है। नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी एकीकृत माओवादी लेनिनवादी यानी नेकपा एमाले ने मेयर पद के लिए पशुपति दयाल मिश्र को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। प्रमुख रूप से इन्हीं तीन दलों में चुनावी रण होता दिख रहा है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें