घर में घुसकर किशोरी का अपहरण, केस दर्ज

हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

बहराइच में एक 15 वर्षीय किशोरी का अपहरण तब हुआ जब वह घर पर अकेली थी। पिता जब मजदूरी से लौटे तो बेटी गायब मिली। मोहल्ले की महिलाओं ने उसे बहाने से बुलाया था। पिता ने चार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

घर में घुसकर किशोरी का अपहरण, केस दर्ज

बहराइच, संवाददाता। एक किशोरी का उस समय अपहरण हो गया। जब घर पर कोई नहीं था। पिता जब मजदूरी कर घर आया तो उसे भनक लगी। जब वह किशोरी की जानकारी लेने गया तो अपहर्ता के परिजनों ने जानमाल की धमकी दी। पीड़ित पिता ने चार को नामजद कर केस दर्ज कराया है। नगर कोतवाली के एक मोहल्ले निवासनी 15 वर्षीय किशोरी रविवार को घर पर अकेली थी। पिता मजदूरी करने गया था। इसी दौरान मोहल्ले के ही लोगों की महिलाए बेटी को बहाने से घर से बुला ले गई। उसके बाद से किशोरी लापता है। जब पिता घर पर आया तो पता चला कि बेटी घर पर नही है।

उसे मोहल्ले के ही लोगों ने बहाने से ले जाकर गायब कर दिया है। पिता अपहर्ता के परिजनों के पास गया तो उन्होने पीड़ित पिता को धमकाया, कहा कि उसकी बेटी उसके बेटे के साथ है कही शिकायत की तो जान से मार देंगे। पीड़ित ने कोतवाली में चार को नामजद कर तहरीर दी है। कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि अपहरण व धमकी की धाराओं के तहत चार को नामजद कर एफआईआर दर्ज कराई गई है। किशोरी की तलाश की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।