जिले में स्थापित होंगे 14 एग्रीजंक्शन केंद्र, कृषि उद्यमियों को मिलेगा मंच
बहराइच में 2026-27 वित्तीय वर्ष के दौरान 14 एग्रीजंक्शन केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इस योजना का उद्देश्य प्रशिक्षित कृषि उद्यमियों के माध्यम से किसानों को सभी कृषि सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। यह केंद्र बीज, खाद, कृषि यंत्र, तकनीकी सलाह और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करेंगे।

बहराइच,संवाददाता। प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलम्बन (एग्रीजंक्शन) योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में जनपद बहराइच में 14 एग्रीजंक्शन केंद्र स्थापित किए जाएंगे। शासनादेश और कृषि निदेशालय, लखनऊ से प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम में यह कार्ययोजना लागू की जा रही है। योजना का उद्देश्य प्रशिक्षित कृषि उद्यमियों के माध्यम से किसानों को कृषि से जुड़ी सभी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। प्रत्येक विकास खंड स्तर पर कृषि स्नातक, कृषि व्यवसाय प्रबंधन स्नातक या परास्नातक युवाओं को एग्रीजंक्शन केंद्र संचालित करने का अवसर मिलेगा। इनमें उद्यान, पशुपालन, वानिकी, डेयरी, पशुचिकित्सा, मुर्गीपालन जैसे सहबद्ध विषयों के डिग्रीधारी भी पात्र होंगे, बशर्ते संस्थान आईसीएआर या यूजीसी से मान्यता प्राप्त हो।
एग्रीजंक्शन केंद्र किसानों के लिए वन स्टॉप शॉप की तरह काम करेंगे, जहां बीज, खाद, कृषि यंत्र, तकनीकी सलाह और सरकारी योजनाओं की जानकारी एक ही छत के नीचे मिलेगी। कृषि उपनिदेशक विनय कुमार वर्मा ने बताया कि यह योजना शिक्षित युवाओं के लिए बेहतर है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


