Hindi NewsUP NewsBahraich Wolf snatched baby from mother lap took her away in his jaws, woman from another village also Bhediya attacked
मां की गोद से झपट बच्ची को जबड़े में दबोच ले गया भेड़िया, दूसरे गांव की महिला भी लहूलुहान, दहशत

मां की गोद से झपट बच्ची को जबड़े में दबोच ले गया भेड़िया, दूसरे गांव की महिला भी लहूलुहान, दहशत

संक्षेप:

यूपी के बहराइच जिले में भेड़िया का आंतक है। एक गांव में भेड़िया मां की गोद से झपट का बच्ची को जबड़े में दबोच ले गया। बच्ची के शव का टुकड़ा मिला है। वहीं दूसरे गांव बुजुर्ग महिला पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। घटनाओं से दहशत फैल गई है।

Fri, 12 Sep 2025 09:11 AMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

यूपी के बहराइच में भेड़िया का आंतक से हाहाकार मचा हुआ है। गुरुवार की रात मां की गोद से दो महीने की बच्ची को भेड़िया झपट ले गया। कुछ दूर पर बच्ची के सिर का हिस्सा और कपड़ा बरामद हुआ है। इसे लेकर गांव में दहशत फैल गई है। पुलिस व वन विभाग के अधिकारी पहुंचे हैं। दो दिन पूर्व इसी गांव से दो किलोमीटर दूर एक गांव में पांच साल की मासूम बच्ची को भेड़िया खा गया था। वहीं दूसरी घटना कैसरगंज वन प्रभाग के मंझारा तौकली के बभननपुरवा की है। जहां गुरुवार रात गाय को रोटी खिला रही बुजुर्ग महिला पर भेड़िए ने हमला कर दिया। महिला लहूलुहान हो गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

घटना बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भौंरी के बहोरवा गांव की है। गुरुवार की रात्रि करीब तीन बजे दिनेश तिवारी की दो माह कि मासूम बालिका अपनी मां के साथ बरामदे में लेटी थी। मां कुछ देर के लिए बच्ची को लेकर चारपाई पर बैठ गई थी। भेड़िया वहां पहुंचा और मासूम को जबड़े में दबोच ले गया और जंगल की ओर भाग निकला। मासूम की मां की चीख-पुकार सुन परिजन पीछे से दौड़े। तब तक भेड़िया मासूम को अपना निवाला बना चुका था। मौके पर ग्रामीणों को मासूम बालिका की क्षत विक्षत खोपडी व कपड़ा मिला है। भेड़िया के इस आंतक से चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है। दिनेश तिवारी के घर में कोहराम मचा हुआ है। मौके पर वन विभाग व बौंडी पुलिस जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:योगी सरकार का बड़ा ऐक्शन, भ्रष्टाचार के आरोप में एसडीएम सस्पेंड

बुजुर्ग महिला पर किया हमला

कैसरगंज वन प्रभाग के मंझारा तौकली के बभननपुरवा में गुरूवार रात गाय को रोटी खिला रही वृद्धा पर भेड़िए ने हमला कर दिया। उसे पटकर नोंचने लगा। चीख पर जब उसके बेटे व ग्रामीण शोर मचाते दौड़े। हमलावर भेड़िया भाग लिया। लहूलुहान हालत में अस्पताल ले जाया गया है। कैसरगंज थाने के मंझारा तौकली के मजरे बभननपुरवा में गुरूवार रात लगभग साढ़े आठ बजे के बाद शिव प्यारी (65) पत्नी राजित राम गाय को चारा देने के बाद गौ ग्रास, यानि रसोई की पहली रोटी खिला रही थी। इसी दौरान भारी भरकम आक्रामक भेड़िया ने पीछे से उन पर छलांग लगाई। जिसके चलते वह लड़खड़ा कर गिरी। इसी दौरान भेड़िया ने उनके शरीर को ताबड़तोड़ तरीके से नोंच डाला।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |