Hindi NewsUP NewsBahraich Head Constable grabbed District Panchayat Member's collar and behaved indecently, SP took action
हेड कांस्टेबल ने जिला पंचायत सदस्य की पकड़ी कालर अभद्रता की, एसपी ने लिया ऐक्शन

हेड कांस्टेबल ने जिला पंचायत सदस्य की पकड़ी कालर अभद्रता की, एसपी ने लिया ऐक्शन

संक्षेप:

यूपी के बहराइच जिले में हेड कांस्टेबल ने जिला पंचायत सदस्य की पकड़ी कालर अभद्रता की। महसी विधायक सुरेश्वर सिंह को लगी। एसपी को प्रकरण से अवगत कराने पर हेड कांस्टेबल हंसराज को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।

Wed, 24 Sep 2025 01:08 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

यूपी के बहराइच जिले के महसी क्षेत्र से जुड़े एक मामले ने मंगलवार शाम अचानक तूल पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि बौंड़ी थाने में तैनात हेड कांस्टेबल हंसराज ने जिला पंचायत सदस्य भरत लाल पांडेय ददुआ के साथ अभद्रता कर दी। कॉलर पकड़ ली। मामला जैसे ही महसी विधायक सुरेश्वर सिंह तक पहुंचा, उन्होंने तुरंत एसपी को जानकारी दी। एसपी रामनयन सिंह ने घटना को गंभीर मानते हुए हेड कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर करने का आदेश दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पूरा विवाद उस समय शुरू हुआ जब बौंड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी युवक अपनी मां के साथ पारिवारिक विवाद लेकर थाने पहुंचा। युवक की अपने ससुरालीजनों से अनबन चल रही थी और वह मामले के निस्तारण की उम्मीद में पुलिस के पास आया था। लेकिन थाने में मौजूद हेड कांस्टेबल हंसराज ने पीड़ित युवक से गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी दौरान जिला पंचायत सदस्य भरत लाल पांडेय भी वहां मौजूद थे। उन्होंने पुलिसकर्मी के व्यवहार पर आपत्ति जताई, तो हंसराज आगबबूला हो गया और कथित तौर पर भरत लाल पांडेय की कॉलर पकड़ ली।

ये भी पढ़ें:रिहा हुए आजम की मुश्किलें अभी कम नहीं, ईडी की भी इन मामलों में चल रही जांच

थाने में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत किया और हंसराज को कड़ी फटकार लगाई। लेकिन मामला यहीं शांत नहीं हुआ। किसी ने घटना की जानकारी तत्काल विधायक सुरेश्वर सिंह तक पहुंचाई। विधायक ने मामले को गंभीर मानते हुए एसपी को अवगत कराया।

एसपी रामनयन सिंह ने इसे अनुशासनहीनता और वर्दी की गरिमा के खिलाफ आचरण माना। उन्होंने हेड कांस्टेबल हंसराज को तुरंत लाइन हाजिर करने का आदेश दिया और बौंड़ी थानाध्यक्ष टीएन मौर्या को निर्देश दिया कि उसे तत्काल लाइन रवाना किया जाए। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हलचल मच गई है।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |