खुदकुशी का प्रयास करने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share

Bagpat News - खेकड़ा के बड़ागांव में फरीद नामक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में खुद को गोली मार ली। उसे गंभीर हालत में गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से तमंचा और खोका कारतूस बरामद किया और फरीद के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

खुदकुशी का प्रयास करने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

खेकड़ा। क्षेत्र के बड़ागांव में खुद को गोली मारने वाले युवक की अस्पताल में हालात नाजुक बनी हुई है। दूसरी और पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के बड़ागांव में शनिवार दोपहर कामगार के पुत्र फरीद को घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगी थी। गोली उसके सिर में लगी थी। परिजनों ने तभी उसे उपचार के लिए गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से तमंचा और खोका कारतूस बरामद किया था। फरीद के भाई महबूब ने पुलिस को बताया था कि फरीद मानसिक रोगी है।

उसने आत्महत्या करने के लिए खुद ही गोली मारी है। फरीद की अस्पताल में अभी भी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में फरीद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि जिस तमंचे से फरीद ने खुद को गोली मारी थी, वह घटनास्थल से बरामद हुआ है। इसलिए उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है। अस्पताल से आने के बाद उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।