Bagpat News: दौड में युवराज ने जीता स्वर्ण पदक
हिन्दुस्तान, बागपत
Bagpat News: दाहा के युवा खिलाड़ी युवराज राणा ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित अंडर-12 प्रथम दिल्ली स्टेट किड्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 60 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। वह वीएसपीके स्कूल रोहिणी में कक्षा छह का छात्र है।

Bagpat News: दाहा। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम दिल्ली में चली अंडर-12 प्रथम दिल्ली स्टेट किड्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दाहा निवासी युवराज राणा ने 60 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। दाहा गांव निवासी शुभम राणा ने बताया कि उसका बेटा युवराज राणा वीएसपीके स्कूल रोहिणी दिल्ली में कक्षा छह का छात्र है। युवराज राणा ने मंगलवार को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम दिल्ली में चली अंडर-12 प्रथम दिल्ली स्टेट किड्स चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया। जिसमें युवराज ने 60 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।


