Bagpat News: आदमपुर में युवक पर बोला हमला
हिन्दुस्तान, बागपत
Bagpat News: आदमपुर गांव में एक युवक पर मामूली विवाद के चलते दूसरे युवक ने डंडे से हमला कर दिया। घायलों को इलाज के लिए भेजा गया। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bagpat News: दाहा। आदमपुर गांव में शनिवार को मामूली कहासुनी को लेकर एक युवक ने दूसरे युवक पर डंडे से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेजा है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आदमपुर गांव निवासी अक्षय पुत्र महेंद्र ने दोघट थाने पर तहरीर देकर पुलिस को बताया कि वह स्टैंड की तरफ जा रहा था तभी पुसार गांव निवासी मोनू पुत्र पप्पी ने उस पर डंडे से हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। बामनौली चौकी प्रभारी ब्रजेश पूनिया ने बताया कि अक्षय की तहरीर पर मोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
इसके अलावा आदमपुर निवासी मिंटू पुत्र भंवर सिंह ने दोघट थाने पर तहरीर देकर पुलिस को बताया कि उसपर गांव में ही पांच लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। थाने पर तीन नामजद दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


