Bagpat News: बस से उतारकर युवक को पीटा, हमलावरों की तलाश शुरु
Bagpat News: अमीनगर सराय। डौला गांव में एक युवक पर हमला किया गया जब उसने बस में सवार एक अन्य युवक को धीरे से उतरने के लिए कहा। हमले में युवक घायल हुआ और उसने पुलिस में आरोपियों के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस ने एक हमलावर को गिरफ्तार किया है और बाकी की तलाश जारी है।

Bagpat News: अमीनगर सराय। डौला गांव में गुरूवार की शाम बस रूकवाकर उसमें सवार मीतली गांव के युवक नीचे उतारा गया, जिसके बाद डौला गांव के आधा दर्जन युवकों ने उस पर हमला बोला। हमले में युवक घायल हो गया। पीड़ित ने पुलिस को घटना की तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। बागपत कोतवाली क्षेत्र के मीतली गांव का रहने वाला अनुज मेरठ में प्राईवेट नौकरी करता है। बताया जाता है कि गुरुवार की शाम वह ड्यूटी समाप्त होने के बाद बस में सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहा था।
जैसे ही बस डौला गांव पहुंची, तो डौला गांव का एक युवक जल्दबाजी करते हुए नीचे उतरने लगा। अनुज ने उसे धीरे से उतरने को कह दिया। बताया जाता है कि जिसे लेकर युवक ने अनुज के साथ गाली-गलौच की और कालर पकड़कर उसे बस से नीचे उतार लिया। जिसके बाद बस स्टैंड पर मौजूद आरोपी युवक के दोस्त भी वहां पहुंच गए। इसके बाद सभी ने एक साथ मिलकर अनुज की पिटाई करनी शुरू कर दी। एक युवक ने तो उस पर धारदार हथियार से भी हमला बोला, जिसमें अनुज घायल हो गया। हमले की वारदात के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जिसके बाद आरोपी युवक अनुज को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। हमलावरों के फरार होने के बाद पीड़ित युवक ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी सूर्यदीप सिंह का कहना है कि एक आरोपी को नामजद और सात को अज्ञात दर्शाते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नामजद आरोपी नोमान को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके फरार साथियों की तलाश में दबिश डाली जा रही है, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


