Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsYouth Abducts Girl in Rataul Police Launch Search After Mother s Complaint

युवती को बहला-फुसलाकर ले गया युवक, मुकदमा दर्ज
संक्षेप:
Bagpat News - रटौल कस्बे में एक युवक ने युवती को बहला-फुसलाकर भगा लिया। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। आरोप है कि युवक ने युवती को प्रेमजाल में फंसाया और उसे घर से भागने पर मजबूर किया। युवती...
Tue, 16 Sep 2025 01:25 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
रटौल कस्बे में एक युवक द्वारा युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवती की मां ने आरोप लगाया कि पड़ोसी युवक ने पहले उसकी पुत्री को प्रेमजाल में फंसाया और फिर बहला-फुसलाकर उसे भगा ले गया। घर से फरार होते समय युवती अपने साथ सोने-चांदी के जेवर और करीब 15 हजार रुपये नकद भी ले गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




