सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share

Bagpat News - नेशनल हाईवे 709 बी पर ट्योढ़ी गांव के पास एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल युवक का इलाज दिल्ली के सरकारी अस्पताल में चल रहा था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

नेशनल हाईवे 709 बी पर ट्योढ़ी गांव के पास एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। घायल का उपचार दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा था,जहां पर उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत हो जाने से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के संबंध में परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शिकोहपुर निवासी विष्णु कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई सुरेंद्र किसी जरूरी कार्य से शिकोहपुर से ट्योढ़ी जा रहा था। जब वह ट्योढ़ी के पास एनएचएआई 709 बी मार्ग पार कर रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौत ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे अन्य अस्पताल रेफर कर दिया गया। विभिन्न अस्पतालों में उपचार के बाद उसे दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।