वार्षिकोत्सव पर ब्रह्मचारियों ने किया योग क्रियाओं का प्रदर्शन

Feb 28, 2026 11:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share

Bagpat News - बरनावा के लाक्षागृह टीले पर श्री महानंद संस्कृत विद्यालय के वार्षिकोत्सव में ब्रह्मचारियों ने यौगिक क्रियाओं का प्रदर्शन किया। आचार्य विजय कुमार और विनय कुमार के निर्देशन में पीटी, डंबल, जूडो कराटे, निशानेबाजी, और कबड्डी खेल का प्रदर्शन किया गया। संचालन आचार्य सौदान शास्त्री ने किया।

वार्षिकोत्सव पर ब्रह्मचारियों ने किया योग क्रियाओं का प्रदर्शन

बिनौली। बरनावा के ऐतिहासिक महाभारत कालीन लाक्षागृह टीले पर स्थित श्री महानंद संस्कृत विद्यालय के वार्षिकोत्सव पर राष्ट्रीय आर्य वीर दल के तत्वाधान में ब्रह्मचारियों ने यौगिक क्रियाओं का प्रदर्शन किया। व्यायाम शिक्षक आचार्य विजय कुमार भाई और पीटीआई विनय कुमार के निर्देशन में ब्रह्मचारियों ने संगीत पर पीटी, डंबल, लेजियम, सूर्य नमस्कार, भूमि नमस्कार, आत्मरक्षा के लिए जूडो कराटे, लाठी चलाना, हतेली से कांच की बोतल की तली निकलना, निशानेबाजी और कबड्डी खेल का शानदार प्रदर्शन किया। संचालन आचार्य सौदान शास्त्री ने किया। प्रधानाचार्य अरविंद कुमार शास्त्री, सतीश भारद्वाज, फकीरचंद, आचार्य विजयपाल शास्त्री, मास्टर अरुण त्यागी आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।