Yamuna River Flooding Threatens Villages as Dam Leakage Reported सांकरौद के जंगल में यमुना बांध में रिसाव से मचा हडकम्प, Bagpat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsYamuna River Flooding Threatens Villages as Dam Leakage Reported

सांकरौद के जंगल में यमुना बांध में रिसाव से मचा हडकम्प

Bagpat News - हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने से यमुना नदी में उफान आ गया है। सांकरौद गांव के जंगल में बांध में रिसाव की खबर से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने रिसाव को बंद करने में मदद की, लेकिन यमुना के तेज बहाव...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतThu, 4 Sep 2025 01:04 AM
share Share
Follow Us on
सांकरौद के जंगल में यमुना बांध में रिसाव से मचा हडकम्प

हथिनी कुंड बैराज से लगातार छोड़े जा रहे पानी के चलते यमुना नदी रौद्र रूप धारण किए हुए है। बुधवार को सांकरौद गांव के जंगल में बने बांध में रिसाव होने की खबर से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर सिंचाई विभाग के कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर लीकेज को बंद कराया। उधर, यमुना का पानी कई गांवों की फसल को बहा ले गया। यमुना के उफान के चलते ग्रामीण अलर्ट पर है। बुधवार सुबह सांकरौद जंगल में सेह के बिल के कारण बांध में रिसाव देखा गया। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर सिंचाई विभाग की टीम के साथ मिट्टी के कट्टे डालकर लीकेज को बंद कराया।

समय रहते रिसाव पर काबू पा लेने से बांध के टूटने का खतरा टल गया, लेकिन ग्रामीणों के बीच अभी भी दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण अब टोलियों में बांध की निगरानी कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें सुभानपुर गांव जंगल में पहले हुए बांध टूटने की घटना का डर सता रहा है। वहां भी पहले सेह के बिल से मामूली रिसाव हुआ था, जो बाद में बांध के क्षतिग्रस्त होने का कारण बन गया था। दूसरी ओर उफान मारती यमुना खेकड़ा क्षेत्र के मवीकला, सांकरौद, अब्दुलपुर और सुभानपुर सहित आसपास के गांवों की सैकड़ों बीघा गन्ना, धान और सब्जियों की फसल अपने साथ बहाकर ले गई है। किसानों की खून-पसीने से तैयार की गई फसल नष्ट हो जाने से क्षेत्र के किसान गहरे सदमे में हैं। किसानों ने प्रशासन से फसल नुकसान का सर्वे कराकर शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।