ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतयज्ञ ही हैं मोक्ष प्राप्ति का मार्ग: कपिल

यज्ञ ही हैं मोक्ष प्राप्ति का मार्ग: कपिल

कोरोना संक्रमण व पर्यावरण की शुद्धि के लिए भडल गांव मे निरन्तर एक माह से चल रहा हैं। जिसमे ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा...

यज्ञ ही हैं मोक्ष प्राप्ति का मार्ग: कपिल
हिन्दुस्तान टीम,बागपतSun, 13 Jun 2021 03:40 AM
ऐप पर पढ़ें

दाहा। कोरोना संक्रमण व पर्यावरण की शुद्धि के लिए भडल गांव मे निरन्तर एक माह से चल रहा हैं। जिसमे ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

शनिवार को यज्ञ के ब्रह्मा कपिल शास्त्री ने यज्ञ की महत्ता बताते हुए कहा कि यज्ञ को करने से हमें मोक्ष की प्राप्ति होती हैं। यज्ञ इस संसार की नाभि हैं और यज्ञ की रक्षा करना मनुष्यों का प्रथम कर्तव्य होता हैं यज्ञ अनेक रोगों से मुक्त करता हैं यज्ञ वायुमंडल को शुद्ध करता है। शास्त्री जी ने मानव शरीर का उदहारण देते हुए बताया कि जैसे पूरे शरीर को चलाने में नाभि की अहम भूमिका होती हैं। ऐसे ही इस सृष्टि को चलाने में यज्ञ की बहुत बड़ी महत्ता हैं यज्ञ संसार का सर्वश्रेष्ठ कार्य हैं। यज्ञ मनुष्य को ही नही अपितु अन्य जीव मात्र को भी लाभ पहुचाता हैं। बताया कि हमने गाँव की गली गली के चौक चौक पर बैठकर यज्ञ किया। जिसकी सफलता भी हमको प्राप्त हुई हैं। इस मौके पर देवेंद्र आर्य, कंवरपाल, रमेश राणा बेगपाल, बिजेंद्र राणा,अशोक राणा, बिल्लू राणा, बिट्टू राणा, सचिन, विनीत राणा आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें