ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतयज्ञ वैदिक संस्कृति का आधार : रवि शास्त्री

यज्ञ वैदिक संस्कृति का आधार : रवि शास्त्री

जिला आर्य प्रतिनिधि सभा बागपत के द्वारा यज्ञ महोत्सव एवं वेद प्रचार यात्रा के तीसरे दिन का कार्यक्रम बुधवार को एंबीशन हायर सेकेंडरी स्कूल छपरौली...

यज्ञ वैदिक संस्कृति का आधार : रवि शास्त्री
हिन्दुस्तान टीम,बागपतWed, 22 Sep 2021 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला आर्य प्रतिनिधि सभा बागपत के द्वारा यज्ञ महोत्सव एवं वेद प्रचार यात्रा के तीसरे दिन का कार्यक्रम बुधवार को एंबीशन हायर सेकेंडरी स्कूल छपरौली में समाज सुधार हेतु यज्ञ एवं भजनों के द्वारा प्रचार प्रसार कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के मंत्री रवि शास्त्री ने कहा यज्ञ हमारी वैदिक संस्कृति का आधार है। यज्ञ के द्वारा ही पर्यावरण को शुद्ध किया जा सकता है। यज्ञ को संसार का श्रेष्ठतम कर्म बताया जाता है। अग्नि का स्वभाव है। उसमें जो भी पदार्थ आप डालेंगे। वह उसको कई हजार गुणा सूक्ष्म करके उसके प्रभाव को बढ़ाकर वातावरण एवं वायुमंडल को दे देती है। ग्रंथों में अग्नि को देवताओं का मुख कहा है ।अग्नि के माध्यम से पदार्थों का दहन एवं रूपांतरण की पदार्थ विद्या देव यज्ञ कहलाता है। भजनों उपदेश अशोक प्रबोध ने भजनों के माध्यम से उपदेश देते हुए कहा यज्ञ भारतीय संस्कृति का प्राण है। प्राइवेट स्कूल प्रबंधक एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवेंद्र कुमार ने कहा शिक्षा के द्वारा ही समाज का उत्थान किया जा सकता है । इस अवसर पर आचार्य धर्मवीर आर्य, प्रधानाचार्य अंजलि, राहुल ,ओमपाल, रविंदर, तरुण ,मोनू ,अनीता, प्राची ,शिवानी आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें