ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतरेसलर कविता दलाल देश का प्रतिनिधित्व करने अमेरिका रवाना

रेसलर कविता दलाल देश का प्रतिनिधित्व करने अमेरिका रवाना

भारत की पहली डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर कविता दलाल सोमवार को अमेरिका के लिए रवाना हो गई। रवाना होने से पहले कविता ने हिन्दुस्तान से विशेष बातचीत में कहा कि वे देश का सितारा बुलंद करके ही...

रेसलर कविता दलाल देश का प्रतिनिधित्व करने अमेरिका रवाना
हिन्दुस्तान टीम,बागपतMon, 29 Jan 2018 08:13 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत की पहली डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर कविता दलाल सोमवार को अमेरिका के लिए रवाना हो गई। रवाना होने से पहले कविता ने हिन्दुस्तान से विशेष बातचीत में कहा कि वे देश का सितारा बुलंद करके ही लौटेंगी।

बिजवाड़ा गांव की बहु हार्ड केडी उर्फ कविता दलाल सोमवार को अमेरिका के लिए रवाना हो गई। अमेरिका में डब्ल्यूडब्ल्यूई के लिए तीन साल के हुए अनुबंध के बाद कविता वहां जा रही है। अब तीन साल तक कविता दलाल डब्ल्यूडब्ल्यूई में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए विदेशी रेसलरों को पटखनी देगी।

अमेरिका रवाना होने से पहले कविता दलाल ने अपने पति गौरव तोमर के साथ बड़ौत में हिन्दुस्तान के साथ विशेष बातचीत की। कविता ने कहा कि वह डब्ल्यूडब्ल्यूई में देश का नाम रोशन करके ही वापस लौटेंगी।

इस खेल में वह सभी देशवासियों के प्यार और उनके आशीर्वाद की ताकत के साथ उतर रही है और वह भरोसा दिलाती हैं कि देशवासी उसके प्रदर्शन से निराश नहीं होंगे। कविता ने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ने और उनके आत्मविश्वास में वृद्धि लाने के लिए आवश्यक है कि वह डब्ल्यूडब्ल्यूई में उम्मीद से कहीं अधिक बेहतर प्रदर्शन करें।

कविता दलाल ने बेटी बचाओ बेटी पढाओ के नारे को सार्थक करने के लिए सभी देशवासियों से आह्वान भी किया। याद दिला दें कि गत 20 जनवरी को ही देश के राष्ट्रपति रामनाथ सिंह कोविंद द्वारा राष्ट्रपति भवन में कविता दलाल को देश की अन्य सशक्त महिलाओं के साथ सम्मानित भी किया था। कविता दलाल देश की पहली डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर है जिसने इस खेल में विदेशी पहलवानों को भी धूल चटाई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें