World Earth Day Celebrations in Schools Promote Environmental Awareness विश्व पृथ्वी दिवस: शिक्षण संस्थानों में पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया, Bagpat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsWorld Earth Day Celebrations in Schools Promote Environmental Awareness

विश्व पृथ्वी दिवस: शिक्षण संस्थानों में पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया

Bagpat News - विश्व पृथ्वी दिवस: शिक्षण संस्थानों में पर्यावरण संरक्षण का महत्व बतायाविश्व पृथ्वी दिवस: शिक्षण संस्थानों में पर्यावरण संरक्षण का महत्व बतायाविश्व पृ

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतWed, 23 April 2025 02:34 AM
share Share
Follow Us on
विश्व पृथ्वी दिवस: शिक्षण संस्थानों में पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया

शहर की शिक्षण संस्थाओं में विश्व पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा अनेक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

नेहरू रोड स्थित दून पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस मनाया गया। नर्सरी से कक्षा दो तक के छात्र-छात्राओं पृथ्वी दिवस बलून एक्टिविटी व पोस्टर पर अपने हाथों से छाप लगाकर पेड़ पौधें लगाने का संदेश दिया। छोटे बच्चों द्वारा पौधों में पानी देकर पौधारोपण कार्यक्रम की प्रस्तुति मनमोहक था। जूनियर वर्ग में आर्यन निहारिका, प्रियांशी,अनमोल, आयुष, वंश, देवांश, प्रज्ञा, अक्षत ने एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य अर्चना सिंह, कोऑर्डिनेटर मीनाक्षी सिंघल ने विद्यार्थियों को पृथ्वी को स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त रखने के बारे में समझाया।

सेंट आर वी कॉन्वेंट स्कूल में पृथ्वी दिवस पर कक्षा प्ले से यूकेजी तक के नन्हे मुन्ने बच्चों ने पोस्टर, मुकुट, चार्ट, प्रॉप्स आदि के माध्यम से धरती मां के प्रति भावनाएं व्यक्त की। कक्षा तीन से पांच तक के छात्रों ने कविताओं के माध्यम से धरती मां की सुरक्षा की शपथ ली। कक्षा 6 से 8 तक की छात्राओं ने फेस पेंटिंग बनाकर अपनी प्रतिभा को दर्शाया। इसके उपरांत पोस्टर बनाना, नारे लिखना, कविता, गीत आदि सुनने की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा उत्साह पूर्वक भाग लिया गया।

विद्यालय की निदेशिका चारु जैन, प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने सभी प्रतिभागी तथा विजेता बच्चों को उपहार देकर उनका उत्साह वर्धन किया।

जनता वैदिक कॉलेज के भूगोल विभाग ने आज विश्व पृथ्वी दिवस पर निबंध, पोस्टर, श्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के छात्रों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमे प्राचार्य डॉ वीरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ देवेंद्र पाल सिंह तोमर, डॉ श्याम किशोर, भूगोल विभाग के डॉ अजय कुमार राम, डॉ मधुर यादव, डॉ राजेश कुमार दुबे, डॉ ललित शर्मा, डॉ रविशंकर, डॉ अशोक गौतम, अजय कुमार आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।