किसान के थप्पड़ से आहत आग से झुलसे मजदूर की हुई मौत
गंगधाडी गांव में एक किसान द्वारा थप्पड़ मारे जाने से आहत मजदूर हिमांशु ने खुद पर डीजल छिड़ककर आग लगा ली। पांच दिन बाद दिल्ली के अस्पताल में उसकी मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में तनाव बढ़ने पर पुलिस और पीएसी बल तैनात किया गया।

कोतवाली क्षेत्र के गंगधाडी गांव में किसान के थप्पड़ से आहत हुए मजदूर ने डीजल छिड़क कर खुद में आग लगा ली थी, जिसकी पांच दिन बाद दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई। मजदूर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में बढे तनाव को देखते हुए पुलिस और पीएसी बल तैनात कर दिया गया है।गांव गांधारी निवासी हिमांशु ने पांच दिन पूर्व गांव में ही खुद पर डीजल छिड़क कर आग लगा ली थी। आरोप था कि मजदूरी न करने पर किसान ने हिमांशु को थप्पड़ मार दिया था, जिससे वह काफी आहत था। परिजनों ने घटना के बाद झुलसे युवक को उपचार के लिए मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया ,जहां पर गंभीर हालत के चलते दिल्ली अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
हिमांशु की उपचार के दौरान मंगलवार की रात को मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दी गई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया था। युवक की मौत से गांव में बढे तनाव को देखते हुए पीएसी और पुलिस तैनात कर दी गई है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


