भीषण गर्मी में धरने पर बैठी महिलाएं, प्रशासन को हटाना ही पड़ा अवैध निर्माण

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share

Bagpat News - बड़ौत में महिलाओं ने बिनौली रोड पर अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर ओवरब्रिज के पास जाम लगा दिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं अपनी मांगों पर डटी रहीं। अंततः प्रशासन को जेसीबी बुलाकर अतिक्रमण हटाना पड़ा। जैन समाज में भी बिना सूचना तोड़फोड़ के खिलाफ रोष है।

भीषण गर्मी में धरने पर बैठी महिलाएं, प्रशासन को हटाना ही पड़ा अवैध निर्माण

बड़ौत। अतिक्रमण हटाए जाने की मांग को लेकर बुधवार को बिनौली रोड की महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने ओवरब्रिज के पास जाम लगा दिया। जिसके चलते रोड पर यातायात बाधित हो गया और लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन भीषण गर्मी में धूप की परवाह किए बिना महिलाएं अपनी मांगों पर डटी रही। आखिर प्रशासन को जेसीबी मंगवाकर अवैध अतिक्रमण को हटवाना ही पड़ा। इसके बाद महिलाओं ने धरना समाप्त किया। बिनोली रोड पर साकेत, सूर्य नगर के लोगों द्वारा ओवर ब्रिज के बराबर में बनी सर्विस रोड पर अतिक्रमण की शिकायत कर उसे हटाए जाने की मांग की जाती रही है। जिसको लेकर प्रशासन की टीम द्वारा कई बार सड़क की नपाई की गई, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि सर्विस रोड और उसके बराबर में बने नाले की कुल चौड़ाई 20 फीट होनी चाहिए। लेकिन कुछ लोगों के अतिक्रमण कर लेने से चौड़ाई बेहद कम है। जिसको लेकर प्रशासनिक अधिकारी और क्षेत्र के लोगों की कई बार बातचीत और आश्वासन का दौर चला। लेकिन बुधवार को एक बार फिर महिलाओं ने कमान अपने हाथ में लेते हुए मार्ग पर जाम लगा दिया। भीषण गर्मी में धूप की परवाह किए बिना महिलाएं ओवरब्रिज रोड पर कुर्सियां डालकर छाता लगा कर बैठ गई। इस कारण यातायात बाधित हो गया और लोगों को परेशानी होने लगी.

प्रशासनिक अधिकारियों की प्रतिक्रिया

सूचना पर मौके पर पहुंचे तहसीलदार श्वेताभ सिंह, पीडब्लूडी सहायक अभियंता नीतीश कुमार, लेखपाल शैलेश यादव, नगर पालिका की अवर अभियंता शिखा दुबे मौके पर पहुंचे। इसके अलावा थाना अध्यक्ष दीक्षित कुमार त्यागी पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। प्रशासनिक अधिकारियों ने महिलाओं से जाम खोलने और अतिक्रमण कारियों को 2 दिन का समय देने की अपील की। लेकिन गुसाईं महिलाओं ने तत्काल अतिक्रमण हटाने को कहा। इसके उपरांत अधिकारियों ने मौके पर जेसीबी बलाई और नाले के बाहर बने चबूतरो व अस्थाई अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया। क्षेत्रीय सभासद विक्रांत तोमर व अन्य लोगों की भारी भीड़ 20 फीट की मांग को लेकर डटे रहे.

Voice of UP

----

जैन समाज में रोष

बिना सूचना तोड़फोड़ से जैन समाज में रोष बना हुआ है। बिनौली रोड पर आईसीआईसीआई बैंक के निकट जैन बाबा बहाल सिंह देवालय परिसर में चलाए गए बुलडोजर पर जैन समाज में रोष बना हुआ है। समाज के लोगों का कहना है कि बिना सूचना व बिना नोटिस के प्रशासन द्वारा बुलडोजर की कार्रवाई करना न्याय संगत नहीं है। कहा कि देवालय लगभग 100 वर्ष पुराना है, और वहां पर प्रत्येक चौदस पर जैन श्रद्धालु दीपक जलाने एवं प्रसाद चढ़ाने के लिए आते हैं। लोगों का कहना है कि जब वह वहां पहुंचे तो 3:45 पर मंदिर का गेट एवं ठंडे पानी का फिल्टर वॉटर आदि क्षतिग्रस्त हो चुके थे। मनीष जैन, वरदान जैन, सुनील जैन, राहुल जैन, वासु जैन, वीरेंद्र जैन, अभिषेक जैन आदि रहे.

--------

प्रशासन का बयान

कोट- बिनोली रोड पर अतिक्रमण पर नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए अस्थाई व चबूतरो पर बुलडोजर चला है। शेष अतिक्रमण स्वयं से हटाने के लिए निशान देही करते हुए निर्देशित कर दिया। -श्वेताभ सिंह, तहसीलदार बड़ौत।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

महिलाएं क्यों प्रदर्शन कर रही थीं?
महिलाएं बिनौली रोड पर अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही थीं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।