महिला ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत, मुकदमा दर्ज
Bagpat News - बिजवाड़ा गांव की एक महिला ने पिछले एक वर्ष से दबंग व्यक्ति द्वारा परेशान होने के बाद आत्महत्या की चेतावनी दी। उसने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी विपिन के खिलाफ मामला दर्ज...

थाना क्षेत्र के बिजवाड़ा गांव में पिछले एक वर्ष से गांव के दबंग व्यक्ति से परेशान महिला ने आत्महत्या की चेतावनी दी। पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत। जिसके बाद एसपी बागपत के आदेश पर उक्त व्यक्ति के खिलाफ थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। बिजवाड़ा गांव निवासी पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत मे कहा कि वह अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए गांव में ही एक दुकान करती है, पिछले एक वर्ष से गांव का ही एक दबंग व्यक्ति विपिन ने उसका जीना दुभर कर रखा है, वह रोजाना उसका पीछा करता है और उसके साथ बतमीजी व अभद्र भाषा का प्रयोग करता है।
छह जुलाई को उसने बीच रास्ते में उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की, लेकिन किसी तरह वह अपनी जान बचा कर मौके से भाग गई। पीड़ित महिला ने उक्त व्यक्ति से परेशान होकर इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर कर दी। जिसके बाद पुलिस हरकत मे आई और एसपी बागपत के आदेश पर बिजवाड़ा निवासी विपिन के खिलाफ थाना बिनौली पर कई धाराओं मे मुकदमा दर्ज हुआ। महिला का आरोप है कि वह उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति किसी सामाजिक दल से जुड़ा हुआ है। पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ कठोर करवाई न होने पर आत्महत्या करने की चेतावनी दी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




