महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Bagpat News - दाहा गांव में सोमवार को मामूली कहासुनी के चलते एक महिला और उसके बहनोई को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने बताया कि पड़ोसी भाइयों और एक महिला ने लाठी-डंडों से हमला किया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दाहा। दाहा गांव में सोमवार को मामूली कहासुनी को लेकर हुई एक महिला व उसका बहनोई गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस न एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं। दाहा गांव निवासी रूमा पत्नी अंकुर ने दोघट थाने पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह रविवार सुबह 10 बजे अपने मकान के बाहर गली में खड़ी हुई थी तभी पड़ोस के ही रहने वाले तीन सगे भाई व एक महिला हाथ में लाठी डंडे एवं सरिया लेकर आए तथा उसके साथ गाली गलौच कर मारपीट शुरू कर दी थी।
उसे बचाने आए बहनोई संदीप निवासी बावली के साथ भी मारपीट कर दी थी। मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


