ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतपं. दीनदयाल का संपूर्ण जीवन देश की संस्कृति और हितों के लिए समर्पित

पं. दीनदयाल का संपूर्ण जीवन देश की संस्कृति और हितों के लिए समर्पित

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर नगर पालिका परिषद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया,जिसमें कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर...

पं. दीनदयाल का संपूर्ण जीवन देश की संस्कृति और हितों के लिए समर्पित
हिन्दुस्तान टीम,बागपतSat, 25 Sep 2021 04:01 AM
ऐप पर पढ़ें

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर नगर पालिका परिषद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया,जिसमें कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने कहा कि दीनदयाल का संपूर्ण जीवन देश की संस्कृति और हितों के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय विकास की पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को पंक्ति में खड़े पहले व्यक्ति के समकक्ष लाना चाहते थे। पंडित दीन दयाल उपाध्याय भारतीय जनसंघ के नेता थे।

वे एक प्रखर विचारक, उत्कृष्ट संगठनकर्ता तथा एक ऐसे नेता थे जिन्होंने जीवनपर्यंत अपनी व्यक्तिगत ईमानदारी और सत्य निष्ठा को महत्व दिया। इस अवसर पर प्रमोद अट्टा, राकेश जैन, अनिता खोखर,अमित जैन, पवन शर्मा, बोबिल चौधरी, गौरव शर्मा भानू, रजत चौधरी, गौरव चौधरी, प्रदीप तोमर आदि मौजूद रहे।

24 बाग 65 शुक्रवार को बड़ौत में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित करते भाजपाई।

गौरव तोमर

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें