ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतजनेऊ क्रांति के प्रणेता चंद्रमोहन का स्वागत

जनेऊ क्रांति के प्रणेता चंद्रमोहन का स्वागत

जनेऊ क्रांति अभियान के प्रणेता, परमधाम न्यास दौराला, मेरठ के अधिष्ठाता क्रांतिगुरु चंद्रमोहन का शहर पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत। बड़ौत में...

जनेऊ क्रांति के प्रणेता चंद्रमोहन का स्वागत
हिन्दुस्तान टीम,बागपतWed, 27 Oct 2021 07:25 PM
ऐप पर पढ़ें

जनेऊ क्रांति अभियान के प्रणेता, परमधाम न्यास दौराला, मेरठ के अधिष्ठाता क्रांतिगुरु चंद्रमोहन का शहर पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत। बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

बुधवार को जनेऊ क्रांति अभियान के प्रणेता चंद्रमोहन महाराज मुजफ्फरनगर से होते हुए बड़ौत पहुंचे। नगर के दिल्ली बस स्टैंड पर पालिका अध्यक्ष डॉ अमित राणा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एकत्रित थे। ढोल नगाड़ों के साथ चंद्रमोहन महाराज का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। जैसे ही चंद्रमोहन महाराज अपने सैंकडों गाड़ियों के काफिले के साथ बस स्टैंड पर कार्यकर्ताओं के बीच पहुँचे तो उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। अधिकांश कार्यकर्ताओं ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। चंद्रमोहन महाराज यहां से दिल्ली सिंघु बॉर्डर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान काफी संख्या में पुलिसबल भी मौके पर मौजूद रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें