Weekly Yajnas Held in Arya Samaj Badaut and Patti Chaudharan to Honor Former PM Manmohan Singh पूर्व प्रधानमंत्री को आर्यजनों ने दी श्रद्धांजलि, Bagpat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsWeekly Yajnas Held in Arya Samaj Badaut and Patti Chaudharan to Honor Former PM Manmohan Singh

पूर्व प्रधानमंत्री को आर्यजनों ने दी श्रद्धांजलि

Bagpat News - शहर के आर्य समाज बडौत और आर्य समाज पट्टी चौधरान में साप्ताहिक यज्ञों का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि दी गई। आर्य जनों ने उनके योगदान को सराहा और...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतSun, 29 Dec 2024 10:23 PM
share Share
Follow Us on
पूर्व प्रधानमंत्री को आर्यजनों ने दी श्रद्धांजलि

शहर के आर्य समाज बडौत व आर्य समाज पट्टी चौधरान में साप्ताहिक यज्ञों का आयोजन किया गया। जिसमें आर्य जनों ने आहुति देकर राष्ट्र कल्याण की प्रार्थना की। इस दौरान आर्य जनों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी। आर्य जनों द्वारा आयोजित सभा में ओमवीर सिंह आर्य ने पूर्व प्रधान मंत्री को महान अर्थशास्त्री बताया। अन्य विद्वानों ने भी उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। आर्य समाज बड़ौत में आयोजित यज्ञ के ब्रह्म आचार्य समर भानु यजमान राजकुमार आर्य रहे। आर्य समाज पट्टी चौधरान के यज्ञ के ब्रह्म यशवीर यजमान ओमप्रकाश रहे। दोनो यज्ञों में हरवीर सिंह, प्रीतम सिंह आर्य, राजेंद्र सिंह, तेजेंद्र सिंह, रण तेज बहादुर, जयवीर सिंह, राजकुमार रोहिला राम मेहर सिंह आदि आर्य जन्म मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।