Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsWedding Rush Causes Bus Shortage Passengers Struggle for Transport
शादियों में चली गई बसें, यात्री रहे परेशान

शादियों में चली गई बसें, यात्री रहे परेशान

संक्षेप:

Bagpat News - शुक्रवार को जिलेभर में 200 से अधिक शादियों के कारण बसों की कमी हो गई। यात्रियों को बस स्टैंड पर घंटों इंतजार करना पड़ा। अधिकांश बसें बारातों में लगी थीं, जिससे महिलाओं और बच्चों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। डग्गामार वाहन चालकों ने इसका लाभ उठाया। एक हजार से अधिक शादियों के चलते यातायात प्रभावित हुआ।

Nov 29, 2025 12:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share Share
Follow Us on

शादियां शुरू होते ही मार्गों से बसें गायब होने लगी है। शुक्रवार को जिलेभर में 200 से अधिक शादियां हुई। जिसके चलते बस स्टैंडों पर बसों का टोटा हो गया या। अधिकांश बसे बारात में लगी हुई थी। ऐसे में यात्रियों को आवागमन करने में असुविधा का सामना करना पड़ा। डग्गामार वाहन चालकों ने इसका खूब लाभ उठाया। जिलेभर में शुक्रवार को शादियों की धूम रही, तो दूसरी ओर बस स्टैंड पर यात्री परेशान होते रहे। बसे शादियों में लगी होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। उन्हें घंटों-घंटों तक बसों का इंतजार करना पड़ा। शामली से दिल्ली जाने वाली अधिकतर बसें शुक्रवार को बारात में लगी रही।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यहीं हाल बागपत-मेरठ की बसों का रहा। इक्का-दुक्का बसें ही सड़कों पर दौड़ती नजर आई। जिसके चलते बागपत, बड़ौत, रमाला, बिनौली, खेकड़ा, पिलाना भह्वा, बालैनी समेत अन्य क्षेत्रों के यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। जैसे ही बस स्टैंड पर बस पहुंचती, तो यात्री भूसे की तरह उसमें सवार हो जाते। आलम यह था कि कुछ ही देर में बस यात्रियों से भर जाती थी। बसों की कमी से यात्रियों को बसों में खड़े-खड़े सफर करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं और बच्चों को उठानी पड़ी। बसों में जगह नहीं मिलने के कारण उन्हें धक्का-मुक्की के बीच यात्रा करनी पड़ी। बस संचालकों ने बताया कि जिलेभर में एक हजार से अधिक शादियां है।