पाइप लाइन लीकेज से गहराया जल संकट, लोग परेशान
Bagpat News - बागपत में पेयजल पाइप लाइन में लीकेज के कारण जल संकट गहरा गया है। कई इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। जल निगम ने शिकायत के बाद समस्या का समाधान किया, लेकिन स्थायी समाधान की मांग की जा रही है।

बागपत। शहर के कोर्ट रोड स्थित गली नंबर-3 व ऑफिसर्स मार्ग पर पेयजल पाइप लाइन में लीकेज होने से मौहल्ले में जल संकट गहरा गया। पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण कई इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रही, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौहल्ला निवासी कुलदीप कुमार ने बताया कि पानी की लीकेज व गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायत जल निगम के कर्मचारियों को समय रहते दी गई थी, लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते समस्या का समाधान नहीं हो सका। लोगों का कहना है कि शहर में कई स्थानों पर पाइप लाइनों में लगातार लीकेज हो रहे हैं। मरम्मत कार्य के दौरान सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे खोद दिए जाते हैं, जिससे सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो रही हैं और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सोमवार को पाइप लाइन लीकेज की समस्या सामने आई थी, जिसे मंगलवार शाम तक ठीक किया गया। लोगों ने जल निगम से ऐसी समस्याओं का स्थायी समाधान कराने की मांग की है。
कोट-
जल निगम के द्वारा पानी की पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। जिससें कुछ लीकेजिंग की समस्या सामने आ रही है। मोहल्लेवासियों द्वारा पाइप लाइन से लीकेज की शिकायत मिली थी। तुरंत जलकल के कर्मचारी ने इसको ठीक कर दिया है।
केके भड़ाना ईओ बागपत
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


