Bagpat News: इंतजार खत्म: बिजरौल रोड ओवरब्रिज पर दौड़े वाहन, जाम से मिली राहत
Bagpat News: बिजरौल रोड रेलवे ओवरब्रिज का वाहनों के लिए आवागमन शुरू हो गया है, जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों को राहत मिली है। हालांकि, इसका विधिवत उद्घाटन अभी होना बाकी है। सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान जल्द इसका औपचारिक शुभारंभ करेंगे। ओवरब्रिज ने विशेष रूप से कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद की है।
Bagpat News: लंबे इंतजार के बाद बिजरौल रोड रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) पर आखिरकार वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। ट्रैफिक शुरू होने से क्षेत्र के हजारों लोगों को बड़ी राहत मिली है। हालांकि अभी ओवरब्रिज का विधिवत उद्घाटन नहीं हुआ है। जल्द ही सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान इसका औपचारिक शुभारंभ करेंगे। करीब चार वर्ष में तैयार हुए इस ओवरब्रिज के निर्माण के दौरान लोगों को लगातार जाम, लंबा वैकल्पिक मार्ग और आवागमन की परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेलवे फाटक बंद रहने से रोजाना लोगों का काफी समय बर्बाद होता था। अब ओवरब्रिज चालू होने से इन समस्याओं से काफी हद तक निजात मिल गई है।
आगामी कांवड़ यात्रा को देखते हुए भी यह ओवरब्रिज बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। निर्माण कार्य के कारण पिछले वर्षों में कांवड़ यात्रा का मार्ग बदलना पड़ा था, लेकिन इस बार कांवड़िए इसी ओवरब्रिज से होकर गुजरेंगे, जिससे यात्रा अधिक सुगम और सुरक्षित होने की उम्मीद है।उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम और रेलवे के संयुक्त प्रयास से तैयार हुए इस ओवरब्रिज के शुरू होने से बागपत-बड़ौत मार्ग पर यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए जल्द औपचारिक उद्घाटन की उम्मीद जताई है। बताया जा रहा है आजकल में सांसद डॉ राजकुमार सांगवान इसका विधिवत शुभारंभ करेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


