
एसआईआर पार्टी का महत्वपूर्ण अभियान: जसवंत सैनी
Bagpat News - - मतदाता गहन पुननिरीक्षण को लेकर बावली में हुआ कार्यक्रमएसआईआर पार्टी का महत्वपूर्ण अभियान: जसवंत सैनीएसआईआर पार्टी का महत्वपूर्ण अभियान: जसवंत सैनी
बड़ौत क्षेत्र के बावली गांव में रविवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल तोमर के आवास पर मतदाता गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कार्यक्रम आयोजित हुआ। राज्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि एसआईआर पार्टी का महत्वपूर्ण अभियान है। सभी पदाधिकारी इसमें जुट जाएं। कार्यक्रम की शुरुआत दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा भारत माता के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य है कि प्रत्येक बूथ पर शत-प्रतिशत पात्र मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित हो। हर फॉर्म को बारीकी से जांच के बाद भरवाया जाए। कहा कि मतदाता पुनरीक्षण अवधि बढ़ा दी गई है, इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को समय निकालकर प्रत्येक वोट को सही ढंग से दर्ज कराने पर ध्यान देना होगा।
यह पार्टी का अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान है। इसलिए कोई भी पात्र मतदाता पंजीकरण से वंचित न रहे। प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि मतदाता गहन सूची परीक्षण का कार्य राष्ट्र प्रथम से जुड़ा हुआ है। सरकार अंत्योदय के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमें जल्द से जल्द इस कार्य को पूर्ण करना है। अपने और अपने परिवार वालों के एसआईआर फॉर्म जमा करना हमारा प्रथम लक्ष्य होना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने की। कार्यक्रम में डॉ. नीरज कौशिक, जिला उपाध्यक्ष अनिता खौखर, सह संयोजक सुंदर धामा, सचिन मलिक, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र तोमर, किसान मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गौरव तोमर, मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, चिराग जैन, अंकित लपराना, जिला पंचायत सदस्य डॉ. जयकुमार सरौहा आदि मौजूद रहे। -------

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




