एसआईआर: नोटिस के बाद भी 40 हजार लोग नहीं पहुंचे

Feb 28, 2026 11:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share Share
Follow Us on

Bagpat News - बागपत में लगभग 40 हजार मतदाता एसआईआर के नोटिस के बावजूद मैपिंग के लिए नहीं पहुंचे हैं। निर्वाचन आयोग ने 76 हजार नोटिस जारी किए हैं, जिनमें से 35 हजार की सुनवाई हो चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि समय पर दस्तावेज जमा करने वाले मतदाताओं की मैपिंग जल्द हो जाएगी।

एसआईआर: नोटिस के बाद भी 40 हजार लोग नहीं पहुंचे

बागपत। बागपत में एसआईआर के नोटिस के बाद भी लगभग 40 हजार से अधिक मतदाता अभी तक मैपिंग करवाने नहीं पहुंचे है। जिले में नो मैपिंग वाले उन वोटरों को नोटिस देकर बुलाया गया है, जिनके साक्ष्य नहीं मिले। वहीं मैपिंग करवाने वाले उन वोटरों को साक्ष्य के लिए नोटिस दिए गए, जिनके नाम पते गलत हैं। ऐसे कुल 76 हजार से नोटिस जनरेट हुए, जिनमें से अभी तक करीब 35 हजार की सुनवाई पूरी हो सकी है। नो मैपिंग वाले वोटरों को निर्वाचन आयोग के निर्धारित 13 में से कोई भी एक विकल्प और माता पिता के मतदाता होने का रिकार्ड देना है।

वहीं जिनके नाम पते गलत हैं उनको सही नाम पते वाले साक्ष्य देने होंगे। काफी मतदाता ऐसे है, जिन्हें नोटिस मिला लेकिन तय तिथि और समय स्लाट पर वह अनुपस्थित रहे। इसके पीछे की वजह समय से साक्ष्य नहीं जुटा पाना भी एक रहा है। अधिकारियों की मानें, तो अभी भी तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 40 हजार से अधिक मतदाता नोटिस प्राप्त होने के बाद भी सुनवाई के लिए नहीं पहुंचे है। एसडीएम अमरचंद वर्मा ने बताया कि हम लोगों की ओर से सभी नोटिस जनरेट हो चुके हैं। काफी संख्या में ऐसे वोटर है, जो अभी सुनवाई के लिए नहीं पहुंचे है। जितनी जल्दी वह अपने दस्तावेज जमा करेंगे उनकी मैपिंग का कार्य पूरा हो जाएगा। ------ फोटो खराब लगाई तो केंद्र से लौटना पड़ सकता वापस फार्म 6 जमा करने वाले तमाम फार्मों में फोटो धुंधली और अस्पष्ट लगाई जा रही हैं। इससे मतदान के दौरान वोटर को पहचानना मुश्किल होगा। चेहरा पहचान में न आने पर उसे मतदान केंद्र से वापस भी लौटाया जा सकता है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी अस्मिता लाल ने नागरिकों से अपील की है कि फार्म 6 भरने में सावधानी बरतें। भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल ५ङ्म३ी१२.ीू्र.ॠङ्म५.्रल्ल तथा एउकठएळ ऐप पर ऑनलाइन फार्म-6 भरने की सुविधा उपलब्ध है। ------- 50 से अधिक अधिकारी कर रहे नोटिस की सुनवाई बागपत में नोटिस की सुनवाई करने के लिए कुल 50 से अधिक अधिकारी लगाए गए है। इनमें तीनों विधानसभा बागपत, बड़ौत और छपरौली में एक-एक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) और शेष सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ हैं। वहीं कुल जनरेट नोटिस में अभी करीब 5 हजार नोटिस तामील होना शेष है। प्रशासनिक स्तर से बीएलओ को माध्यम से यह नोटिस तालीम करवाए जा रहे हैं। तार्किक विसंगति के मामलों में बीएलओ सुनवाई कर रहे हैं। ------- पहचान पत्र के लिए डिजिटल फोटोग्राफी के मानक आवेदक का डिजिटल फोटोग्राफ रंगीन, जेपीईजी फार्मेट पर अधिकतम 2 एमबी के आकार का हो फोटो में आवेदक के सिर और कंधों के ऊपरी हिस्से का क्लोज-अप दिखना चाहिए फोटो की लंबाई का 75 प्रतिशत हिस्सा चेहरे का होना चाहिए फोटो रंगीन, स्पष्ट फोकस एवं उच्च गुणवत्ता वाली पासपोर्ट साइज (4.5 सेमी़3.5 सेमी) की होनी चाहिए आवेदक की फोटो में कोई सिलवटें अथवा स्याही का निशान नहीं होना चाहिए, आंखे खुलीं और सामने देखते हुए फोटो हो

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।