महिला के साथ मारपीट, कई पर मुकदमा दर्ज
Bagpat News - बड़ौत के गांव बाजिदपुर में एक महिला माया देवी के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। आरोपियों ने उसके घर में घुसकर हमला किया, जिससे उसे चोटें आईं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बड़ौत। क्षेत्र के गांव बाजिदपुर में एक महिला के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता माया देवी पत्नी जोगेंद्र सिंह निवासी गांव बाजिदपुर ने बताया कि गांव के ही अशोक, गोपाल, रविंद्र और मोहित समेत कुछ अन्य लोग उसके घर में घुस आए। आरोप है कि सभी ने एक राय होकर उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट कर दी। इस दौरान महिला को चोटें आईं और उसके मुंह से खून निकलने लगा। पीड़िता के अनुसार, शोर सुनकर उसका पति और लड़कियां मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कर उसे बचाया।
आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर दीक्षित कुमार का कहना है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


