घर में घुसकर महिला प्रधान से मारपीट, रिर्पोट दर्ज
Feb 06, 2026 12:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
Bagpat News - बड़ौत के शिकोहपुर गांव में बुधवार शाम महिला प्रधान उर्मिला के साथ कुछ लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की। उर्मिला ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी महिलाओं ने गाली-गलौच करते हुए मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी मौके से भाग निकले।

बड़ौत। शिकोहपुर गांव में बुधवार की शाम घर में घुसकर महिला प्रधान के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। महिला प्रधान ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकोहपुर की महिला प्रधान उर्मिला ने बताया कि बुधवार की रात वह अपने घर पर थी। इस दौरान एक महिला के साथ तीन-चार लोग उनके घर के अंदर घुस गए और उसके साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट करने लगे,जिसमें वह घायल हो गई। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घर पहुंचे, तो आरोपी वहां से भाग निकले। प्रधान ने गांव की मोनिका समेत चार अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


