Bagpat News: सवारी बिठाने को लेकर चालकों में मारपीट, एक घायल

हिन्दुस्तान, बागपत
Follow us on Google News
share

Bagpat News: दोघट कस्बे में एक ई-रिक्शा चालक और टैंपो चालक के बीच मारपीट हो गई। टैंपो चालक सुरजवीर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उसने बताया कि ई-रिक्शा चालक ने उसकी सवारी जबरन उतारकर अपनी गाड़ी में बैठा ली थी। इसके विरोध करने पर उसे गालियाँ देकर घायल कर दिया गया।

Bagpat News: सवारी बिठाने को लेकर चालकों में मारपीट, एक घायल

Bagpat News: दाहा। दोघट कस्बे में बराल के लिए टैंपो में सवारी बैठाने को लेकर ई - रिक्शा चालक व टैंपो चालक में मारपीट हो गई। जिसमें टैंपो चालक घायल हो गया। घायल टैंपो चालक ने दोघट थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है। कस्बा दोघट पट्टी भोजान निवासी सुरजवीर पुत्र मांगेराम ने दोघट थाने पर तहरीर देकर पुलिस को बताया कि वह पुसार बराल मार्ग पर दोघट से बराल तक टैंपो चलाता है। बुधवार शाम करीब पांच बजे वह अपने टैंपो में बराल के लिए सवारी बैठा रहा था तभी कस्बे का ही रहने वाला ई- रिक्शा चालक रवि उर्फ घोल्हू पुत्र दरियाव वहां आया तथा उसके टैंपो से जबरन सवारी उतारकर अपनी ई- रिक्शा में बैठा ली।

जब उसने इसका विरोध किया तो उसे गाली गलौच कर उसके साथ मारपीट कर दी तथा धारदार वस्तु से हमला कर घायल कर दिया। थाना प्रभारी दोघट केवल सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायल को डाक्टरी के लिए भेजा गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबागपतBagpat News: सवारी बिठाने को लेकर चालकों में मारपीट, एक घायल