Bagpat News: नाला निर्माण की मांग लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे लोग

हिन्दुस्तान, बागपत
Follow us on Google News
share

Bagpat News: बागपत के गौसपुर गांव के ग्रामीणों ने जल निकासी की समस्या को लेकर कलक्ट्रेट में शिकायत पत्र सौंपा। बारिश के कारण तालाब में पानी नहीं समा रहा है, जिससे लगभग दो सौ मकानों में जल भर गया है। स्थिति गंभीर है, और ग्रामीणों ने नाला या सीवर लाइन बनाने की मांग की है।

Bagpat News: नाला निर्माण की मांग लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे लोग

Bagpat News: बागपत। गौसपुर गांव से ग्रामीण गुरुवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कलक्ट्रेट प्रभारी को शिकायती पत्र सौंपते अवगत कराया कि गांव में जल निकासी का कोई प्रबंध नहीं है। तालाब में बरसात का पानी भी नहीं समा रहा है, जिससे लोगों के घरों में पानी भर गया। मकान गिरने की कगार पर पहुंच गए है। ग्रामीणों ने बताया गांव में जल निकासी न होने की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। तालाब ओवरफ्लो हो रहे है। गांव में करीब दो सौ मकानों में बरसात का पानी भरा हुआ है। हालत ऐसे है कि ग्रामीणों के मकान गिरने लगे है। डीएम से मांग की गांव में नाला या सीवर लाइन का कार्य कराया जाए, ताकि लोगों को जलभराव की समस्या से निजात मिल सके।

ग्रामीणों ने बताया कि रविवार दोपहर बारिश के कारण पांच साल का बच्चा सोफियान पानी के तेज बहाव में बहकर तालाब में चला गया, जहां उसकी डूबने से मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने जल निकासी के मांग उठाई है। इस दौरान जुल्फिकार, शाहरुख, रियासत, विक्की शर्मा, शिवा शर्मा, इमरान आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।