Vidhana Mahotsav Celebrated at Parsvanath Temple with Devotees and Rituals जन्म कल्याणक महोत्सव पर विधान का आयोजन, Bagpat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsVidhana Mahotsav Celebrated at Parsvanath Temple with Devotees and Rituals

जन्म कल्याणक महोत्सव पर विधान का आयोजन

Bagpat News - बड़ौत, संवाददाता।जन्म कल्याणक महोत्सव पर विधान का आयोजनजन्म कल्याणक महोत्सव पर विधान का आयोजनजन्म कल्याणक महोत्सव पर विधान का आयोजनजन्म कल्याणक म

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतThu, 26 Dec 2024 07:08 PM
share Share
Follow Us on
जन्म कल्याणक महोत्सव पर विधान का आयोजन

गुरुवार को शहर के पाश्र्वनाथ मंदिर में विधान महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने जैन धर्म के आठवें तीर्थंकर चंद्रप्रभु व तेइसवें तीर्थंकर भगवान पाश्र्वनाथ का जन्म व तप कल्याणक महोत्सव आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में जैन धर्म के श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

1008 पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में भक्ति से विधान का आयोजन किया गया। विधान में जैन श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और भगवान का पूजन कर उन्हें अंगिकार करने का व्रत ग्रहण किया। सर्वप्रथम प्रात:काल में मन्दिर के मूल नायक भगवान श्री 1008 पाश्र्वनाथ भगवान का अभिषेक व शान्तिधारा हुई। जिसमें सौधर्म इन्द्र बनने का सौभाग्य शुभम जैन को मिला। ईशान इन्द्र अमित जैन विक्की, सामग्री दाता विनय जैन बने।

विधानाचार्य संदीप जैन ने शांति धारा व मंत्र उच्चारण से विश्व शांति की कामना के साथ विधान शुरू कराया।

सायंकाल में मन्दिर में भगवान की महाआरती की गई,और पालना झूलाने का कार्यक्रम किया गया।

कार्यक्रम का संचालन प्रबंध समिति के प्रचार मंत्री विकास जैन ने किया। इस दौरान अध्यक्ष बीरसैन जैन, महामंत्री अनिल कुमार जैन, उपाध्यक्ष सतेन्द्र जैन, मंत्री पारस जैन, संदीप जैन, विनय जैन, राकेश जैन, सचिन जैन, दीपांशु जैन, अरिहंत जैन आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।