
आज से लगेगा ट्रंप टैरिफ, दो हजार करोड़ का तैयार माल अटका
Bagpat News - - निर्यात इकाइयों में तैयार हो चुके माल को अमेरिका के खरीदारों ने लेने से किया इंकारआज से लगेगा ट्रंप टैरिफ, दो हजार करोड़ का तैयार माल अटकाआज से लगे
बागपत।भारतीय उत्पादों पर अमेरिका में आज से टैरिफ लग जाएगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय उत्पादों पर पचास फीसदी टैरिफ 27 अगस्त से लागू होने का ऐलान किया था। टैरिफ लागू होने की दहलीज पर बागपत की निर्यात इकाइयों में तैयार दो हजार करोड़ के माल का निर्यात रुक गया है। अमेरिका के खरीदारों ने निर्यातकों से फिलहाल का शिपमेंट रोक देने के लिए कह दिया है। खेकड़ा की निर्यात इकाइयों में काफी बड़े पैमाने पर तैयार हो चुका माल शिपमेंट होने से पहले इसलिए अटक गया है, क्योंकि यह माल अमेरिका के ग्राहकों के ऑर्डर पर तैयार किया गया था और वहीं के लिए शिप होना था, लेकिन टैरिफ लागू होने से पहले ही अमेरिकी बायर्स ने माल का शिपमेंट करने को मना कर दिया है।

उद्यमी मुकेश गुप्ता ने बताया कि अमेरिका के खरीदार अब काफी ज्यादा सख्त रवैया दिखा रहे हैं। अमेरिकी बायर्स ने निर्यातकों को साफ कह दिया है कि 27 अगस्त से माल शिप करने के लिए हमें कम से कम 20 प्रतिशत डिस्काउंट देना होगा, ताकि टैरिफ के भार को किसी हद तक कम किया जा सके। माल का शिपमेंट करने के लिए 27 तारीख का इंतजार करने को कहा गया था, जो आज पूरी हो गई है। अमेरिका के खरीदारों ने कहा कि वह माल प्राप्त करने के बारे में 27 अगस्त के बाद ही कुछ बता सकेंगे। उन्होंने बताया कि खेकड़ा में टेक्सटाइल की दर्जनभर इकाईयां है। इनमें से कुछ तो ऐसी है, जो केवल अमेरिका पर निर्भर रहती है। ट्रंप टैरिफ के बाद इन इकाईयों पर ताले लगने तक की नौबत आ गई है। बताया कि अकेले खेकड़ा की इकाईयों में ही दो हजार करोड़ से अधिक का तैयार माल अटका हुआ है। उसने निकालने के लिए यूरोप, जपान और लेटिन अमेरिका में नए बॉयर तलाशे जा रहे है। -------- क्या बोले निर्यातक- टैक्सटाइल उद्योग से जुड़े निर्यातकों के सामने बेहद चुनौतीपूर्ण और प्रतिकूल स्थितियां पैदा हो गई है। ट्रंप के ऐलान से लेकर निर्यात बुरी तरह प्रभावित हो गया है। तैयार माल औद्योगिक इकाईयों में अटका पड़ा है। मुकेश गुप्ता, उद्यमी ------- अमेरिका में ट्रंप के आने के बाद से बागपत के होम फर्निंसिंग उत्पादों पर टैरिफ की दर 50 प्रतिशत से अधिक लागू है। जिसका काफी खराब असर कारोबार पर पड़ा दिखाई दे रहा है। योगेंद्र जैन, उद्यमी -------- खेकड़ा टेक्सटाइल का हब है। यहां का होम फर्निंसिंग उत्पाद बड़ी मात्रा में अमेरिका निर्यात होता है, लेकिन ट्रंप टैरिफ ने यहां के निर्यातकों की कमर तोड़ दी है। टैरिफ ने ऑर्डर की स्थितियों को अनिश्चिता में डाल दिया है। संजय सिंद्यल, उद्यमी -------- अमेरिकी टैरिफ और यूरोपीय संघ के फैसले की चुनौतियां एक साथ हमारे सामने खड़ी हो गई हैं। उद्योग का भविष्य अनिश्चितता के भंवर में फंसता दिखाई दे रहा है। सुरेश अग्रवाल, उद्यमी ------- अमेरिकी टैरिफ से बचने के लिए यूरोपिय देशों के साथ लेटिन अमेरिका में नए बॉयर तलाशे जा रहे है, जिससे फैक्ट्रियों में तैयार माल निर्यात हो सके और भविष्य की संभावनाएं भी जीवंत हो। ट्रंप टैरिफ ने टेक्सटाइल उद्योग की कमर तोड़ दी है। प्रमोद कुमार गुप्ता, उद्यमी

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


