Bagpat News: बिजवाड़ा-ककड़ीपुर मार्ग की सफाई कराए जाने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन

हिन्दुस्तान, बागपत
Follow us on Google News
share

Bagpat News: बागपत के राष्ट्रीय लोकदल के महासचिव डा. अनिल आर्य ने डीएम अस्मिता लाल को ज्ञापन सौंपकर बिजवाड़ा-ककड़ीपुर मार्ग की सफाई की मांग की। रास्ते पर उगी घास और झाड़ियाँ सड़क पर आवागमन में परेशानी बना रही हैं। उन्होंने सुरक्षा हेतु त्वरित कार्रवाई का अनुरोध किया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निरीक्षण के निर्देश दिए।

Bagpat News: बिजवाड़ा-ककड़ीपुर मार्ग की सफाई कराए जाने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Bagpat News: बागपत। राष्ट्रीय लोकदल के क्षेत्रीय महासचिव डा. अनिल आर्य ने बुधवार की दोपहर डीएम अस्मिता लाल को ज्ञापन सौंपकर बिजवाड़ा-ककड़ीपुर मार्ग के दोनों ओर उगी बड़ी-बड़ी घास एवं झाड़ियों की तत्काल सफाई/कटाई कराने की मांग की। ज्ञापन में डा. अनिल आर्य ने बताया कि यह मार्ग बड़ौत-मेरठ, बड़ौत-मुजफ्फरनगर और बड़ौत-बिनौली-सरधना-मेरठ मार्ग सहित कई प्रमुख मार्गों को जोड़ता है। इस कारण इस मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों, किसानों एवं आम नागरिकों का आवागमन रहता है। उन्होंने कहा कि मार्ग के दोनों ओर घास एवं झाड़ियां काफी अधिक बढ़ गई हैं, जिससे सड़क का काफी हिस्सा प्रभावित हो रहा है।

झाड़ियों के कारण वाहन चालकों को सामने से आने वाले वाहनों को देखने में परेशानी होती है और सड़क पर आवागमन भी सुरक्षित नहीं रह गया है।इससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। डा. आर्य ने डीएम से जनहित एवं सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की, जिससे मार्ग के दोनों ओर उगी घास एवं झाड़ियों की कटाई कराकर सड़क को सुरक्षित एवं सुगम बनाया जा सके। डीएम अस्मिता लाल ने सुरक्षा से जुड़ी इस समस्या के लिए डीपीआरओ को तुरंत स्थलीय निरीक्षण कर साफ सफाई कराने के निर्देश दिए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबागपतBagpat News: बिजवाड़ा-ककड़ीपुर मार्ग की सफाई कराए जाने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन