Bagpat News: वृद्धाश्रम में निराश्रितजनों के बीच मनाया राज्यमंत्री केपी मलिक ने जन्मदिन
Bagpat News: उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री केपी मलिक ने अपने जन्मदिन को सादगी से वृद्धाश्रम में रह रहे निराश्रितजनों के साथ मनाया। उन्होंने बुजुर्गों के साथ समय बिताया, उनका हालचाल लिया और उनके आशीर्वाद को सबसे अनमोल उपहार बताया। उनका संकल्प है कि वह जीवन को जनसेवा के लिए समर्पित करेंगे और समाज के जरूरतमंदों की मदद करेंगे।

Bagpat News: बड़ौत। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री केपी मलिक ने मंगलवार को अपना जन्मदिन सादगी और आत्मीयता के साथ मनाया। उन्होंने वृद्धाश्रम पहुंचकर निराश्रितजनों के बीच समय बिताया और उनका आशीर्वाद लिया। राज्यमंत्री केपी मलिक ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने उनके साथ जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। बुजुर्गों के बीच समय बिताते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि उनके बीच रहकर स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त करना उनके लिए सबसे अनमोल उपहार है। उन्होंने कहा कि उनका संकल्प है कि जीवन का हर क्षण जनसेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित रहे। उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद और निराश्रित लोगों की सेवा करना सभी की जिम्मेदारी है।
इस दौरान वृद्धाश्रम के लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


