उज्जवला योजना के लाभार्थियों के खाते में पहुंची सब्सिडी

Feb 28, 2026 11:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share Share
Follow Us on

Bagpat News - बागपत में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी वितरण कार्यक्रम हुआ। सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान की मौजूदगी में 57000 लाभार्थियों को 48478500 रुपये के चेक वितरित किए गए। होली के पर्व पर गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी मिलने से लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे।

उज्जवला योजना के लाभार्थियों के खाते में पहुंची सब्सिडी

बागपत। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी वितरण कार्यक्रम शनिवार को कलक्ट्रेट स्थित लोकमंच पर हुआ। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हुए कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। कलक्ट्रेट लोक मंच में सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान मुख्य अतिथि रहे। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत जनपद में लगभग 74653 लाभार्थी हैं, जिसके सापेक्ष आधार पंजीकरण, ई-केवाईसी बाले 57000 लाभार्थियों के खाते में करीब 48478500 उज्जवला योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी का सांकेतिक चेक वितरित किए गए। होली के पर्व पर पात्र परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी मिलने से उज्ज्वला योजना के लाभार्थी खुशी से चेहरे खिल खिलाए गए। जिला पूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी ने बताया कि सब्सिडी राज्य सरकार द्वारा 550 व केंद्र सरकार द्वारा 300 रुपये हिसाब से सब्सिडी दी है।

जिलाधिकारी अस्मिता लाल, एडीएम वित्त व राजस्व विनीत कुमार उपाध्याय, जिला पूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी सहित गैस एजेंसी के प्रोपराइटर सहित आदि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।