छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार

Feb 16, 2026 10:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share Share
Follow Us on

Bagpat News - बिनौली थाना क्षेत्र के एक गांव में पंचायत सहायक और उसके दोस्त ने 13 वर्षीय कक्षा 10 की छात्रा को होटल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके पास से मोबाइल फोन और स्कूटी बरामद हुई है।

छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार

बिनौली। थाना बिनौली क्षेत्र के एक गांव में पंचायत सहायक और उसके दोस्त ने गांव की ही एक कक्षा 10 की छात्रा को बहला फुसलाकर होटल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पीड़ित छात्रा की मां ने थाने पर गांव पंचायत सहायक और एक उसके दोस्त के खिलाफ तहरीर देकर बताया कि शनिवार की सुबह उक्त दोनों ने उसकी 13 वर्षीय पुत्री को फोन करके बुलाया और उसे कपड़े दिलाने का झांसा देकर अपने साथ बड़ौत लेकर चले गये। आरोप हैं कि वहॉ दोनों ने एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया।

इंस्पेक्टर बिनौली राकेश शर्मा ने बताया कि पकड़े गये आरोपियों से दो मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त एक एक्टिवा स्कूटी बरामद हुए है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;