मेहनत के बल पर सपनों को करें साकार: श्रीकांत द्विवेदी

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share

Bagpat News - चांदीनगर के रटौल में टीवी कलाकार श्रीकांत द्विवेदी ने एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि सपनों को साकार करने के लिए मेहनत आवश्यक है। श्रीकांत ने युवाओं को प्रेरित किया कि अगर वे मेहनत करें, तो एक्टिंग में सफल हो सकते हैं। उन्होंने अपने जीवन के अनुभव साझा किए और मेहनत का महत्व बताया।

मेहनत के बल पर सपनों को करें साकार: श्रीकांत द्विवेदी

चांदीनगर। रटौल में एक निजि कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे टीवी कलाकार श्रीकांत द्विवेदी का कस्बें के लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान श्रीकांत द्विवेदी ने कहा कि सपनों को साकार करने के लिए मेहनत की जरूरत होती है। युवा अगर मेहनत करें, तो एक्टिंग में भी केरियर बना सकते है। रटौल में सुहैल फैय्याज और भेडापुर निवासी सोनू चाहर के यहां शिरकत करने पहुंचे टीवी कलाकार श्रीकांत द्विवेदी का कस्बे और क्षेत्र के लोगों ने स्वागत किया। श्रीकांत द्विवेदी 2017 में मिस्टर इंडिया रह चुके है। इसके साथ ही उन्होंने लक्ष्मी नारायण, शिव शक्ति, नागिन जैसे सीरियलों में भी काम किया है।

वहीं, वार समेत कई फिल्मों में काम कर चुके है। फिलहाल वे सीरियल मेरे कृष्णा में अर्जुन का किरदार निभा रहे है। श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि वह एक किसान परिवार से है। पहले वह दिल्ली जाब करते थे और एक्टिंग का शौक और अपने सपनों को साकार करने के लिए वे मुम्बई चले गए। जहां कड़ी मेहनत के बाद उन्हें सीरियलों में काम मिलना शुरू हो गया। इसके बाद विदेशों में स्टेज शो किए। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत से कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है। बड़े सपने देखोगे, तो रास्ता खुद बनता चला जाता है। इस दौरान रटौल चेयरमैन हाजी मुंतजिर, श्याम सिंह, प्रवीण, सुहेल, उमेश समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।