ट्रक की टक्कर से प्रदेश स्तरीय महिला बॉक्सर घायल
बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एक ट्रक ने साइकिल सवार महिला बॉक्सर खुशी को टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खुशी ने कई प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में मेडल जीते हैं और हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई थी।

बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सिसाना गांव के पास गलत दिशा में आ रहे ट्रक ने साइकिल सवार प्रदेश स्तरीय महिला बॉक्सर को टक्कर मार दी। हादसे में महिला बॉक्सर गंभीर रूप में घायल हो गई। परिजनों ने उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। सिसाना गांव की रहने वाली खुशी पुत्री महिपाल सिंह बॉक्सर है। खुशी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में 10 से अधिक मेडल जीत चुकी है। परिजनों ने बताया कि पिछले दिनों उसका चयन अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था। इसके चलते वह रात-दिन कड़ी मेहनत कर रही है। बुधवार सुबह वह पासपोर्ट बनवाने के लिए कागजी कार्रवाई पूरी करने के लिए साइकिल पर सवार होकर बागपत गई थी।
पासपोर्ट ऑफिस का काम खत्म होने के बाद वह साइकिल से घर लौट रही थी। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सिसाना गांव के पास गलत दिशा में आ रहे ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी और खुशी के एक पैर के ऊपर से ट्रक का पहिया गुजर गया। इससे खुशी बुरी तरह घायल हो गई। वहीं हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर भाग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बॉक्सर को अस्पताल भिजवाया। जहां से गंभीरावस्था के चलते उसे हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार का कहना है कि ट्रक चालक का पता लगाया जा रहा है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


