बागपत: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ट्रकों की भिड़ंत में, दो की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share

Bagpat News - बागपत में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर खेकड़ा के पास ट्रक की भिड़ंत में चालक मुनफेद और सह चालक आरिफ की मौत हो गई। तीन श्रमिक घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ, जिसके चलते दोनों ट्रकों के केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

बागपत: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ट्रकों की भिड़ंत में, दो की मौत

बागपत। दिल्ली- देहरादून हाईवे पर खेकड़ा के पास दिल्ली से ईंट डालकर वापस लौट रहे ट्रक की सामने से आ रहे हैं दूसरे ट्रक से भिड़ंत हो गई जिसमें चालक और सहचालक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य श्रमिक घायल हो गए। घायलों को बागपत के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से गंभीर रूप से घायल एक युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मुजफ्फरनगर के बोरा गांव निवासी मुनफेद चालक और बागपत के निवाड़ा गांव निवासी आरिफ सह चालक ट्रक के केबिन में उसके साथ बैठा हुआ था। जबकि तीन अन्य मजदूर पीछे बैठे हुए थे।

दिल्ली से ईंट उतार कर वापसी के दौरान खेकड़ा के पास सामने से आ रहे दूसरा ट्रक से उनकी भिड़ंत हो गई जिससे केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रक चालक मुनफेद व सह चालक आरिफ की मौत हो गई। हादसे के चलते अन्य वाहन दोनों और जमा हो गए और लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबसे पहले घायलों को अस्पताल पहुंचाया और कड़ी मशक्कत के बाद केबिन से चालक और चालक के शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाया। बताया जा रहा है कि दोनों ट्रक तेजी से दौड़ रहे थे और उसी के चलते भिड़ंत के दौरान दोनों ट्रैकों के केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।